हिमाचल उच्च न्यायालय में सीपीएस मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सीपीएस मामले पर आज सुनवाई हुई । दोनो पक्षों को सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को रखी गई है।न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश बीसी नेगी की बेंच में मामले की सुनवाई हुई।अब मामले में 22 से 24 अप्रैल तक लगातार बहस होगी और निर्णय होगा।

सीपीएस की नियुक्तियों को लेकर कल्पना देवी ने पीआईएल दायर की है और भाजपा के 12 विधायकों ने भी नियुक्तियों को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कल्पना देवी के वकील संजय कुमार ने बताया कि मामला एक साल से चल रहा है जिस पर कोर्ट गंभीरता से सुनवाई कर रहा है।हालाँकि सरकार की तरफ से मामले को लटकाने की कोशिश की जा रही है अब तीन दिन 22 से 24 अप्रैल तक लगातार मामले पर बहस होगी और जल्द फैसला आयेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *