सीएम सुक्खू बोले हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं भाजपा ने किया बंटाधार, सरकार अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं मुहैया करवाने के लिए कर रही काम, हरियाणा के बनेगी कांग्रेस सरकार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के आईजीएमसी में टरशरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया और कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बंटाधार हुआ है।इस क्षेत्र की तरफ भाजपा ने ध्यान नहीं दिया लेकिन कॉन्ग्रेस सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हिमाचल में कैंसर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं और समय पर अगर ईलाज मिले तो कैंसर से लोग ठीक हो सकते हैं। सरकार जल्द ही आईजीएमसी में जल्द पेट स्कैन मशीन स्थापित करने वाली है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाए। हिमाचल प्रदेश में सरकार ने कोई टॉयलेट टैक्स नही लगाया है और न ही बिजली और पानी के बिल लोगों को दिए हैं। भाजपा कभी नादौन में ईडी भेज रही है तो कभी सरकार के खिलाफ तथ्यों से विपरीत झूठे इल्जाम लगा रही है जो ठीक नहीं है। हरियाणा में लोग भाजपा से दुखी है और कांग्रेस की हरियाणा में बनने वाली है।

वहीं सीएम सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर पलटवार करते हुए कहा, नड्डा भूल रहे हैं कि हिमाचल भी संघीय ढांचे का हिस्सा हैं। हम केंद्र से भीख नहीं मांग रहे। अपना हक मांग रहे हैं। नड्डा को यह जानकारी होनी चाहिए कि केंद्र अगर मदद कर रहा है तो यह पैसा जनता से टैक्स के रूप में इकट्ठा होता है। यह उगाही सभी राज्यों की जनता से टैक्स के रूप में की जाती है और यही पैसा राज्य को रेवेन्यू डेफिसिएट ग्रांट में दिया जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *