सीएम ने इस विभाग के अधिकारियों को किया तलब, बुलाई अहम मीटिंग

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों पूरे एक्शन मोड में हैं और जिसके मद्देनजर उन्होंने चंडीगढ़ में एक बार फिर से अधिकारियों तलब कर अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर एक और अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रोक्योरमेंट के मुद्दे पर विशेष चर्चा होगी। मीटिंग में सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। जानकारी अनुसार यह मीटिंग दोपहर 1 बजे होगी।

बता दें इन दिनों राज्य की मंडियों में धान की फसल तैयार होकर आ रही है और खरीद का काम जोरों पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए सी.एम. मान कल अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई है, जिसमें धान की खरीद संबंधी अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *