सत्ता में आते हीे अग्निवीर योजना करेंगे बंद

Spread the love

कांगड़ा, अभय: कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने रविवार को ज्वालामुखी में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के सत्ता में आने के बाद अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा, क्योंकि यह युवाओं के साथ एक खिलवाड़ है देश की सुरक्षा के साथ मजाक है।

भाजपा ने दस साल शासन किया है और अब जनता के बीच जाकर उनकी जवाबदेही बनती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा से हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ परंतु केंद्र सरकार ने एक फूटी कौड़ी हिमाचल प्रदेश को मदद के लिए नहीं दी, जबकि देश में कहीं पर भी आपदा आए तो उसके लिए आपदा राहत फंड से मदद की जाती है, परंतु यहां कांग्रेस की सरकार होने की वजह से केंद्र सरकार ने और यहां से चुनकर लोकसभा गए भाजपा के लोगों ने हिमाचल के लोगों के दुखों पर गौर नहीं किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह और उनकी पूरी टीम ने जनता के दुखों को समझा और उनको राहत प्रदान की स भाजपा सरकार ने ओंपीएस का विरोध किया।

महिलाओं को मिलने वाली सम्मान निधि का विरोध किया। 400 का मिलने वाला सिलेंडर आज 900 का मिल रहा है। महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी का आलम इतना है कि हर तरफ बेरोजगार रोजगार के लिए तरस रहे नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को गिराकर अपनी सरकार को बना रही है, जो कि लोकतंत्र की हत्या है।

लोगों की भावनाओं का अपमान है। पूर्व मुख्यमंत्री चार जून को केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का सपना देख रहे हैं। उनके दोनों सपने टूट जाएंगे । लोटस ऑपरेशन हिमाचल में शुरू किया था वह फेल हो गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *