शीशे पर फिसलने के रोमांच का हुआ आगाज, युवाओं ने लिया आनंद

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा; शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में सोमवार सुबह से शीशे पर फिसलते रोमांच का आगाज हो गया है।पहले दिन बर्फ की पतली चादर वाली सतह पर फिसलने के रोमांच का आनंद लेने के लिए सर्द मौसम के बावजूद काफी संख्या में युवाओं ने स्केटिंग का आनंद लिया।

मौसम की बेरुखी के कारण इस बार देरी से सेशन का आगाज हुआ लेकिन अब रिंक में चारों ओर बर्फ की सतह जम गई है। अभी आरम्भ में सुबह के सेशन ही आयोजित किये जायेंगे।आज सुबह 8 बजे सेशन प्रारम्भ हुआ और 10 बजे तक सेक्टर्स ने स्केटिंग का आनंद लिया।पहले सत्र के दौरान रिंक में लगभग 25 युवाओं ने सुबह के सेशन में भाग लिया।

आइस स्केटिंग रिंक के सचिव रजत मल्होत्रा ने कहा कि आज सोमवार से इस स्केटिंग के सेशन प्रारम्भ हो गए हैं। रिंक में कई दिनों से बर्फ जमने का काम किया जा रहा था लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा था वहीं आज सुबह रिंक में अच्छी परत जमी है। फिलहाल सुबह के ही सेशन अभी आयोजिय किये जा रहे हैं। सुबह 8 से 10 बजे तक युवा स्केटिंग का आनंद ले सकते हैं।उन्होंने कहा कि आज काफी संख्या में युवा पहुंचे हैं आने वाले दिनों में इस संख्या में बढ़ोतरी होगी। वर्ष मौसम की बेरुखी के कारण लगभग 35 सेशन आयोजित किये गए।गत 15 वर्षों से मौसम की मार के कारण कम सेशन हो रहे हैं।

वहीं पहले दिन स्केटिंग करने आये स्केटर्स  ने कहा कि आज वह स्केटिंग करने आये बहुत अच्छा लग रहा है।काफी दिनों से वह इंतजार कर रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *