शिमला(सुरेन्द्र राणा); नगर निगम शिमला की कवायद शुरू हो गई है। निगम के चुनाव मई 2022 में होंगे। नगर निगम के चुनाव को लेकर रोस्टर जारी हो गया है। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। नगर निगम शिमला के 41 वार्डों में से 21 वार्ड महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से चार वार्ड एससी कैटगिरी की महिलाओं के लिए सीट आरक्षित किए गए है।
