शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा ने की विशाल जनसभा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले अभी प्रदेश में होंगे 9 और उपचुनाव

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप कल अपना नामांकन भरने जा रहे हैं। इससे पूर्व भाजपा ने आज शिमला के चौड़ा मैदान में रोड़ शो और जनसभा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र की नीतियों को सराहा तो प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार कुछ दिनों की मेहमान है और 4 जून परिणाम के दिन केंद्र में भी भाजपा सरकार बनने और हिमाचल में भी सरकार बनाने का दावा किया।

जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि इस लोकसभा चुनावो में प्रदेश में चारों सीटों पर जीत कर कमल खिलाएंगे और केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी।

कश्यप ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने देश को एक नई राह दिखाई है, पीएम ने देश को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाया है और सभी वर्गो को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया है। भारत में पिछले 10 वर्षों में एतिहासिक काम हुए है जिसमें धारा 370 का समाप्त करना, तीन तलाक हटाना, राम मंदिर का निर्माण करना, सीएए लागू करना मुख्यत रूप से है। जो केवल एक बड़ी इच्छा सख्ती वाला नेता ही पूरा कर सकता था।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस को बेईमान करार दिया और कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कोंग्रेस ने महिलाओं से 1500 पेंशन देने के फॉर्म भरवाए थे जो अभी तक पूरी नहीं की। एक लाख नौकरी देने का वादा किया एक भी नौकरी नहीं दी।भारत में एक ठग बंधन और इंडी गठ बंधन काम कर रहा है।

कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री का प्रत्याशी नहीं है और अपने कार्यकाल में इन्होंने केवल देश को लूटने का काम किया है ।कांग्रेस पार्टी की प्रदेश और देश से छुट्टी होना तय है और 9 और उपचुनाव हिमाचल में होंगे। सीपीएस नियुक्ति का मामला हाई कोर्ट में चल रहा है और जल्दी ही इस पर निर्णय आएगा। यह नियुक्तियां असंवैधानिक है इसलिए विधायकी भी गंवानी पड़ेगी।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं, पूरे वोट नहीं पड़े है, मतगणना हुई नहीं है लेकिन देशवासियों ने अभी से यह तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही। इसी तरह अभी परिणाम आने में लंबा समय है लेकिन दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों में आज होड़ मची है कि शपथ ग्रहण के बाद नरेन्द्र मोदी सबसे पहले उनके देश में आए।जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं को आड़ें हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि चलते संस्थान बंद करना भी हिम्मत का काम है। 10 हज़ार युवाओं को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया। इसी चौड़ा मैदान में हज़ारों युवा महीनों तक बर्फ और बरसात में अनशन करते रहे। अपनी नौकरी के परिणाम जारी करने के लिए इस चौड़ा मैदान पर महीनों डेरा लगाया। प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही यह सरकार बहुमत खो चुकी और जनता की नज़र में भी गिर गई है। जिस तरह से कांग्रेस का विलोपन हो रहा है आने वाले समय में कांग्रेस खोजे नहीं मिलेगी।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा विधायक व पूर्व विधायक सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *