शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मनाया गया पूर्ण राज्यत्व दिवस,एससी विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने फहराया तिरंगा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: आज पूरे प्रदेश में पूर्व राज्यत्व दिवस बड़ी धूम धाम के मनाया जा रहा है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम मंडी के धर्मपुर में मनाया गया जहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने शिकरत की। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया गया । इस मौके पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा ने तिरंगा फहराया इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि आज के दिन हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था और आज के ही दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने रिज मैदान पर हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का ऐलान किया था।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के बाद से हिमाचल ने काफी ज्यादा तरक्की की है। पूर्व में रही कांग्रेस की सरकारों में हिमाचल का विकास हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वाईएस परमार स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और अभी भी हिमाचल विकास के पद पर अग्रसर है। वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *