लोकसभा चुनावों में भाजपा ने प्रचार के स्तर को पहुंचाया निम्न स्तर पर

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के स्तर को निम्न स्तर पर ला दिया है। उन्होंने भाजपा के हिंदुत्व को भी नकली बताया है। मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर भी संजय कसते हुए कहां है कि लोगों को अब कपिल शर्मा के शो देखने के बजाय कंगना रनौत की जनसभा को देख लेना चाहिए। उन्हें न इतिहास और न ही भूगोल की जानकारी है।

प्रेम कौशल ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अपने 10 साल की उपलब्धियां को बताने के बजाय कांग्रेस को गाली देने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह आज तक के प्रचार का निम्नतम स्तर है। देश के मुखिया नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान गलत बाते कर रहे हे जो की दुर्भाग्यपूर्ण हैं। एस सी, एस टी,ओ बी सी के आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं। पीएम अपने चुनावी भाषणों के माध्यम से भारत की एकता और अखंडता को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को भाजपा गलत तरीके से लोगों के सामने पेश कर रहे हैं। विकसित भारत का भाजपा नारा दे रही है दूसरी तरफ 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

लोगों को रोजगार देने मे ये असफल रहे हैं। अपने दस साल के कार्यकाल मे मोदी ने कोई विकास के कार्य नहीं किए हैं। भाजपा को इस चीज का ज्ञान होना चाहिए की राहुल गाँधी देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने की बात कह रहे हैं। भाजपा वाले कांग्रेस पार्टी के डर से लोगों को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदुत्व का इनका नारा खोखला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा गाय को अपनी माता बताती है लेकिन गाय को काटने वाली कंपनियों से ढाई सौ करोड़ इलेक्टोरल बॉन्ड लिया है।अग्निविर योजना लागु करके भाजपा ने देश के युवाओं के साथ कुठाराघात किया है। भाजपा वोट लेने के लिए पाकिस्तान का खौफ दिखाने की कोशिश कर रही है।

प्रेम कौशल ने भाजपा की मंडी सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को कपिल शर्मा के शो को देखने की जरूरत नहीं है। लोग कंगना की जनसभा में जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *