राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब पर विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी करता हुआ सदन से बाहर आया विपक्ष

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल की अभिभाषण पर सदन के भीतर हंगामा देखने को मिला. मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष विधायक दल नारेबाज़ी करते हुए सदन से बाहर चला आया.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चल रही चर्चा में मुख्यमंत्री ने जवाब देने की शुरुआत की. मगर मुख्यमंत्री आज सरकार को भी NSUI की छात्र राजनीति की तरह चलने का प्रयास कर रहे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी तथ्य पर बात नहीं करते और लज्जाहीन होकर केवल झूठ बोलते हैं. मुख्यमंत्री ने अपने जवाब की शुरुआत में ही हिमकेयर योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. निजी अस्पतालों का जिक्र किया, ऐसा है तो वह सत्ता में है उन्हें जांच करनी चाहिए. जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की आयुष्मान भारत की तर्ज पर अक्षरशः हिमकेयर योजना बनाई गई. हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पताल प्रदेश में मरीजों के दबाव को झेलने की स्थिति में नहीं है. ऐसे में लोगों को निजी अस्पतालों में भी हिमकेयर का लाभ दिया गया. लिहाज़ा हिमकेयर पर इस तरह के आरोप लगाना विकृत मानसिकता है. इस दौरान जयराम ठाकुर ने प्रदेश की नौकरशाही को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकारी एक्सटेंशन पर चल रहे हैं. प्रदेश में अधिकारियों के बीच पदों के लिए होड मची हुई है और झूठे आंकड़े पेश किया जा रहे हैं. ट्रांसफर इस सरकार में एक धंधा बन गया है. स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर बिलासपुर की एक बेटी ने आवाज़ उठाई तो उस पर भी दबाव बनाया गया. जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री का जवाब तथ्यों से परे है. ऐसे में मुख्यमंत्री का तथ्यहीन जवाब सुनने के लिए विपक्ष बाध्य नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *