मोहाली में चोरों ने किया चाकू से हमला

Spread the love

मोहाली,सुरेन्द्र राणा: मोहाली में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। सेक्टर-85 स्थित वेव एस्टेट में एक कोठी में बीते दिनों ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां रात 2 बजे 2 चोरों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन घर में चोर चोरी के इरादे से घुसे और चोरों ने एक मजदूर के गले पर चाकू से हमला किया। घायल को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल साजन दास ने बताया वह मजदूरी करता है। वह जहां काम कर रहा है वहीं अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रह रहा है। शुक्रवार रात 2 बजे उसका परिवार सो रहा था। तभी 2 चोर घर में घुस आए। जिन्होंने पहले घर की बिजली काटी और घर में दाखिल हुए। दोनों चोरों ने उसे पकड़ लिया और एक ने उसके गले पर चाकू रख दिया। जब बचाव के लिए शोर मचाया तो चोर ने गले पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गए। घायल को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।चोरों के बढ़ते हौंसले अब चोरी से आगे बढ़कर जानलेवा हो गए हैं जिससे लोगों में डर का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *