चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: मुबारका इवेंट एंड एंटरटेनमेंट की तरफ से सेक्टर 26 चंडीगढ़ में मोब क्लब में तीज का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की आयोजक शिखा ने तीज त्योहार का आयोजन किया। पंजाबी थीम पे लगभग 110 महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। महिलाओं ने भांगड़ा भी डाला जिसने सभी का मन मोह लिया और सभी तीज के रंग में रंग गए। सभी महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट दिए गए।
शिखा ने बताया के यह कार्यकर्म करवाने का मकसद सभी महिलाओं को उनके व्यस्त जीवन से तनाव को कम करने की कोशिश के साथ उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का मोका देना है। सभी अपनी संस्कृति से जुड़े रहे यह भी जरूरी है। इस कार्यकर्म में कई महिलाओं ने अपने व्यापार के स्टाल्स लगाए जो यह दर्शाता है कि वह सशक्त नारी है और घर के साथ साथ कारोबार भी संभाल सकती है।
