पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा: पंजाब में आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की जा रही है। अमृतसर से श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसे शुरू किया जाएगा।
ट्रेन को अमृतसर में स्थानीय विधायक रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल धूरी में इस ट्रेन का स्वागत कर श्री हजूर साहिब के लिए रवाना करेंगे। इस दौरान धूरी में एक जनसभा भी होगी।
