प्रदेश में एनपीएस के तहत सेवानिवृत कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन मिलनी हुई शुरू, अब केंद्र के पास जमा शेयर के लिए दिल्ली में देंगे धरना

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश में एनपीएस के तहत लगे कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद ओपीएस का लाभ मिलना शुरू हो गया है। दो कर्मचारियों को पेंशन मिली है और जल्द ही अन्य कर्मचारियों को भी मिलनी शुरू हो जाएगी। केंद्र के पास प्रदेश के 1 हजार करोड़ शेयर की वापसी की मांग को लेकर दिल्ली में एक अक्टूबर को कर्मचारियों की महारैली होगी। यह बात आज शिमला में एनपीएस कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहीं।

प्रदीप ठाकुर ने बताया कि एनपीएस के अंदर आने वाले दो कर्मचारियों को सेवानिवृति के बाद हुबहू ओपीएस की तर्ज पर पेंशन मिली है। जल्द अन्य सेवानिवृत कर्मचारियों को भी पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए कर्मचारी प्रदेश सरकार के आभारी है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी ओपीएस कटौती पत्र जारी हो गए हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का केंद्र सरकार के पास एक हजार करोड़ के करीब एनपीएस शेयर है। कर्मचारी केंद्र से लगातार इसकी वापसी की मांग कर रहे हैं। अगर यह जल्द नहीं मिलता है तो पूरे देश भर से कर्मचारी 1 अक्टूबर को दिल्ली के अंदर महारैली करने जा रहे हैं। जिसमें देश भर से 7 लाख के करीब कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस महा धरने के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को ओपीएस की मांग भी की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *