पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ बताए कोर्ट में किसने किए गलत आंकड़े प्रस्तुत, वर्ना अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए रहे तैयार: आर एस बाली

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: पर्यटन विकास निगम के 18 होटलों को बंद करने के आदेशों पर हाई कोर्ट की डबल बैंच ने रोक लगा दी है। विपक्ष और पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ ने पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष पर होटलों को निजी हाथों में देने के आरोप लगा दिए थे जिस पर आज शिमला में पर्यटन विकास निगम ने अध्यक्ष आरएस बाली ने पलटवार किया है और कहा कि होटलों को निजी हाथों में देने की उनकी कोई मंशा नहीं है। पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ ने भी आंकड़ों को ग़लत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए हैं जिन्हें वे तथ्यों सहित एफिडेविट में दें अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आर एस बाली ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और पूर्व मंत्री राकेश पठानिया को निशाने पर लेते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने ग़लत तथ्य पेश कर पर्यटन निगम को निजी हाथों में देने के आरोप लगाए हैं। राकेश पठानियां के समय पर्यटन विकास निगम घाटे में गया जबकि उनसे पहले मुनाफे में चल रहा था। आर एस बाली ने कहा कि पर्यटन विकास निगम के मुनाफे को बढ़ाने के लिए वह प्रयास कर रहे हैं। निगम के होटलों को रेनोवेट करने की आवश्यकता है जिसके बाद मुनाफा कई गुणा बढ़ सकता है। बीते वर्ष और इस वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ से अधिक टर्न ओवर पर्यटन विकास निगम को हुआ है। पर्यटन विकास निगम हाई कोर्ट के आदेशों का स्वागत करता है और जो देनदारियां पेंशनरों की बनती है उन्हें कोर्ट के आदेशों के मुताबिक दे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *