पंजाब में सामान्य वर्ग आयोग का गठ‌न, सरकार ने डॉक्टर नवजोत दहिया को बनाया चेयरमैन

Spread the love

पंजाब दस्तक(सुरेन्द्र राणा)पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले राज्य सामान्य वर्ग आयोग (पंजाब स्टेट कमिशन फॉर जनरल कैटेगरी) का गठन कर दिया है। कांग्रेस ने चुनाव में जनरल कैटेगरी को साधने का भी दांव खेल दिया है। सरकार ने आयोग का पहला चेयरमैन जालंधर से लगाया है।

मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवजोत दहिया को यह जिम्मेवारी सौंपी है। जालंधर के मॉडल टाउन निवासी नवजोत दहिया जालंधर में एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी भी चिकित्सक है और जालंधर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *