पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक बड़ी सुविधा का एलान किया है. पंजाब सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस सुविधा शुरू की है, अब राज्य के लोग अपने कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप के एक क्लिक पर लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस सुविधा को लेकर पंजाब के लोगों के लिए पोर्टल का भी शुभारंभ कर दिया है. सीएम ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी निर्णय है जो चौबीसों घंटे अपने घरों में आराम से बैठे लोगो लर्निगं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे.
इसके साथ ही सीएम मान ने ट्वीट करते हुए लिखा- सारे पंजाबियों को बधाइयां! आज आपकी सरकार ने आपकी जिंदगी आसान बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए लर्निंग लाइसेंस की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है. ये ना केवल ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम है, बल्कि इससे आपका समय बचेगा, आप RTA की लाइनों से बचेंगे और भ्रष्टाचार का भी खात्मा होगा.
