शिमला, सुरेन्द्र राणा: बैकलॉग कोटे की भर्तियां करने की मांग को लेकर दृष्टि बाधित संघ आज फिर से सचिवालय के बाहर चक्का पर बैठ गए हैं जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।25 दिन से दृष्टिहीन संघ के लोग सचिवालय के पास अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे है जबकि इससे पहले लगभग डेढ़ वर्ष से संघ शिमला के कालीबाड़ी के धरने पर बैठा था।
दृष्टिबाधितों का कहना है कि लगभग डेढ़ वर्ष से शिमला में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे है और खुले आसमान के नीचे सचिवालय के बाहर भी 25 दिन धरना प्रदर्शन करते हुए हो गए हैं लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है ऐसे चक्का जाम ही उपाय है जिससे प्रशासन के कानो तक आवाज पहुंचाई जा रही है। जब तक सरकार के मंत्री या मुख्य सचिव बातचीत के लिए नहीं आ जाते तब तक चक्का जाम जारी रहेगा। कई बार सरकार कर साथ वार्ता भी हुई है लेकिन भर्तियां नहीं हो रही है इस बार आरपार की लड़ाई के लिए दृष्टिहीन संघ तैयार है और जब तक बैक लॉग कोटे की भर्तियां नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
