चंबा हत्याकांड: चौहड़ा में लगे प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे, जयराम बोले- एनआईए से करवाई जाए जांच

Spread the love

चम्बा: मनोहर हत्याकांड से आक्रोश में चल रहे लोगों ने शुक्रवार को चौहड़ा बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी जात, धर्म या क्षेत्र के खिलाफ नहीं है। हमारी लड़ाई 25 वर्षीय नौजवान की हत्या करने वालों के खिलाफ है। चंबा में युवक की नृशंस हत्या पर जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हमसे पहले आना चाहिए था। हम तो सड़क से होकर यहां तक पहुंचे हैं, लेकिन सुक्खू चौपर के जरिये यहां पर पहुंच सकते थे। लेकिन, न तो सीएम यहां पर पहुंचे और न ही उनका कोई नुमाइंदा ही यहां पर पहुंच पाया है। कहा कि सीएम या हमारे आने से मनोहर वापस नहीं आ सकता। लेकिन, शोक संतप्त परिवार को शांति जरूर मिलती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *