गहरी धुंध से सूबे में जनजीवन अस्त व्यस्त, मौसम विभाग की चेतावनी-अभी राहत के कोई आसार नहीं

Spread the love

पंजाब दस्तक, सुरेंद्र राणा:पंजाब में बुधवार को गहरी धुंध के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच पाले ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक शीतलहर के चलते पंजाब में कुछ जगहों पर पाला पड़ा है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है।

मंगलवार को पंजाब में 3.6 डिग्री के तापमान के साथ पटियाला सबसे ठंडा रहा। पटियाला का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे बना है। सबसे अधिक 14 डिग्री का पारा पटियाला का रहा। हालांकि, पटियाला का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे ही दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 10.0, लुधियाना का 13.0, बठिंडा का 10.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का 13.1, गुरदासपुर का 9.0, फरीदकोट का 12.6, फिरोजपुर का 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *