कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

Spread the love

चंडीगढ़, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शहर के पूर्व मेयर सुभाष चावला अपने बेटे के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए। चावला ने कहा कि वह कांग्रेस के ‘आप’ से हाथ मिलाने के फैसले से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि आप ही वह पार्टी है जिसने कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। चावला को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया।

इस मौके पर चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, पूर्व महापौर रविकांत शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *