कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना होगी खत्म: गुरदीप सिंह सप्पल

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा:केंद्र में 4 जून को कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना खत्म की जाएगी। यह बात शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने कही। सप्पल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश के युवाओं के साथ बड़ा छल कर सेना में भर्ती होने का जनून खत्म किया है।

पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा पर प्रहार किया है। देश और देश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा देनी वाली सेना योजना को खत्म करने का प्रयास कर अग्निवीर जैसी योजना लाई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अग्निवीर जैसी 4 साल की कांट्रेक्ट योजना लाई है जिसके बाद देश का युवा रिटायर हो रहा है। इस योजना से देश का युवा मायूस है और सेना में जानें से बच रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही 4 जून को कांग्रेस की सरकार बनती है वैसे ही इस अग्निवीर योजना को समाप्त कर पुरानी सेना भर्ती योजना को लागू किया जाएगा।

सप्पल ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के किसानों बागवानों के साथ अन्याय किया है। जो वायदा उन्होंने 10 साल पहले किसानों बागवानों से किया था उस पर ठगने का काम किया है। मोदी ने सेब पर आयात शुल्क घटाकर बागवानों के साथ कुठाराघात किया है। इसके अलावा किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला है। पीएम मोदी ने देश के किसानों बागवानों पर लाठी डंडे चलाकर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है।

सप्पल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर भी 2014 के बाद ही स्वतंत्रता समझते हैं इसलिए उन्हें अपने पिता श्री प्रेम कुमार धूमल के योगदान को भी नगण्य समझते हैं। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास 2014 का है देश न्यूक्लियर पॉवर 2014 से पहले का बना है न कि 2014 के बाद। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर और भाजपा के नेताओं को अपना ज्ञान दुरुस्त करना चाहिए न कि देश की जनता को देश के इतिहास के बारे में गुमराह करना चाहिए।

सप्पल ने कहा कि पीएम मोदी ने 10 साल में देश को कमजोर और बर्बाद करने का काम किया है। पीएम मोदी ने 2014 में वन पेंशन वन नेशन का वायदा किया था लेकिन आज न तो वन पेंशन है और न ही रैंक।

सप्पल ने कहा कि 4 जून को केंद्र में इंडिया गठबंधन के साथ कांगेस की सरकार बनेगी और जो वायदे कांग्रेस ने अपने न्यायपत्र में किए हैं वे सभी वायदे पूरे किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *