कल से हिमाचल दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आ रही है। प्रियंका गांधी कल कुल्लू, मंडी, सोलन ज़िला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और नुक्सान का जायज़ा लेगी।इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों से भी मिलेंगी। उसके बाद कल शाम को छराबड़ा अपने निवास स्थान रुकेंगे और परसों शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि वह भी प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह भी मौजुद रहेगी।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा से धीरे धीरे उभर रहा है और अब प्रदेश में 60 ही सड़के बंद है जिन्हें 15 सितंबर तक खोलने का टारगेट रखा है। प्रदेश सरकार आपदा से निपटने के लिए काम कर रही है और केंद्र सरकार से हिमाचल में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की सरकार कोशिश कर रही है।

केंद्र से अभी तक हिमाचल को नाममात्र ही मदद मिली है लेकिन नुक्सान बहुत ज्यादा है उस हिसाब से मदद नहीं मिल रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जो भारत सेतू योजना और अन्य माध्यम से हिमाचल को मदद करने की घोषणा की थी उसमें अभी कुछ देरी हो रही है। जिसके लिए वे दिल्ली दो दिन के दौरे पर भी जाएंगे और एनएचएआई के अध्यक्ष, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय में आधिकारियों से मिलेंगे ताकि पुनर्वास कार्य में तेज़ी आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *