शिमला, सुरेन्द्र राणा: सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली से पहले कई तोहफे दिए हैं। सरकार ने 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को कुल पेंशन बकाया की पूरी 22.50 फीसदी एरियर राशि का भुगतान किया जाएगा।
एरियर का भुगतान अक्तूबर की पेंशन के साथ 28 अक्तूबर को किया जाएगा। इसके बाद अब 75 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त कर चुके पेंशनरों शेष बकाया शून्य होगा। इन पेंशनरों की संख्या लगभग 30 हजार है।
