शिमला, सुरेंद्र राणा: प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने अब आम लोगों पर बोझ डालने वाले निर्णय लेने शुरू कर दिए है। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने डीजल पर वेट बड़ा दिया है जिससे डीजल की कीमत 3 रूपये प्रति लीटर महंगी हो गई है। शिमला में अब डीजल 89.11 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारी बारिश के कारण आई आपदा से हजारों करोड़ रुपए की क्षति हुई है ।इसीलिए सभी लोग आपदा की घड़ी में मदद के लिए आगे आ रहें हैं। विधायकों ने अपनी एक महीने की सैलरी आपदा कोष में दे दी है और अधिकारी व कर्मचारी भी एक दिन का वेतन दे रहे हैं।
ऐसे में अब सरकार ने मजबूरी में डीजल पर वेट बढ़ाने का निर्णय लिया है जो चुनावों के वक्त में भाजपा ने 7 रुपए कम कर दिया था। अब सरकार ने वेट को बढ़ाकर 9.96% से 13.9% कर दिया है जो कि उतराखंड और हरियाणा से अभी कम है।
