हिमाचल में कोरोना की दस्तक, नाहन में बुजुर्ग महिला संक्रमित

Spread the love

सिरमौर, काजल: पड़ोसी राज्य पंजाब के बाद हिमाचल में भी कोरोना ने पांव पसार लिए हैं। करीब ढाई साल के बाद हिमाचल में लौटे कोरोना से नाहन में 82 साल की एक महिला संक्रमित पाई गई हैं। पच्छाद विधासनसभा क्षेत्र के सराहां की बुजुर्ग महिला को परिजन नियमित जांच के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे।

महिला का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया तो वह पॉजिटिव निकलीं। संक्रमित पाए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने के लिए कहा, लेकिन परिजनों की आपत्ति के बाद महिला को अब घर में ही आइसोलेट किया गया है।

मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेशम ने महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों के भी टेस्ट करवाए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में छह बिस्तर आपातकालीन स्थिति के लिए रखे गए हैं। आइसोलेशन वार्ड और ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई। हिमाचल में अक्तूबर 2022 में आखिरी केस आया था, उसके बाद अब केस आने से हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *