हिमाचल में कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, मंत्रियों के तीन पद खाली

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूरी तरह से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस हाईकमान से चर्चा के बाद लौटे सुक्खू ने केवल इतना कहा कि हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार होना है। मंत्रियों के तीन पद खाली हैं। उन्होंने इससे ज्यादा कोई बात नहीं कही। इसके अलावा मुख्यमंत्री बोले कि हिमाचल प्रदेश में समय से पहले मानसून आ गया है।

इस संबंध में अधिकारियों को तैयारियां रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह बात उन्होंने रविवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों का सम्मेलन शिमला में आने का प्रस्ताव आया है। इस पर चर्चा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *