हिमाचल: माइनस 40 डिग्री में भी नहीं जमेगा पानी, बर्फीले इलाकों में बिछेगी एंटी फ्रीज पाइपलाइन, डीपीआर तैयार

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश के बर्फीले इलाकों में एंटी फ्रीज पाइपलाइन बिछेगी, जिससे माइनस 40 डिग्री तापमान में भी पेयजल पाइपलाइन नहीं जमेगी। इससे प्रदेश के बर्फीले क्षेत्रों में लोगों को चौबीस घंटे पानी की सप्लाई मिलेगी। लेह लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में इन पाइपलाइन को बिछाया गया है। अब प्रदेश के किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले के भरमौर को भी इस परियोजना से जोड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी है। इस परियोजना के लिए सरकार ने केंद्र से 34 करोड़ रुपये मांगे हैं। इससे प्रदेश के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।

परियोजना के मुताबिक एंटी फ्रीज पाइपलाइन डेढ़ से दो फीट जमीन में खुदाई करके बिछाई जाती है। यह पाइपलाइन जंग भी नहीं पकड़ती है। जल शक्ति विभाग का मानना है कि जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर में तीन से चार महीने बर्फ रहती है। ऐसे में इन क्षेत्र में पानी की समस्या रहती है। लोगों को बर्फ और बारिश का पानी इस्तेमाल करना पड़ता है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने इन क्षेत्रों का दौरा भी किया है। इसके बाद ही प्रदेश सरकार इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *