हिमाचल के नए मुख्य न्यायाधीश बने गुरमीत सिंह संधावालियाः अभी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सेवारत

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल हाईकोर्ट में दो महीने के अंतराल के बाद रेगुलर चीफ जस्टिस की तैनाती के आदेश हुए है। केंद्रीय लॉ एंड जस्टिस मिनिस्टरी ने जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल उच्च न्यायालय का चीफ जस्टिस बनाया है। इसे लेकर देर शाम आदेश जारी किए गए।

जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया अभी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सेवाएं दे रहे हैं। राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ के बाद संधावालिया पदभार ग्रहण करेंगे। जस्टिस संधावालिया 4 फरवरी 2024 को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस का कार्यभार देख चुके हैं।सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उनके नाम की सिफारिश की थी।

1 नवंबर, 1965 को जन्मे जस्टिस गुरमीत संधावालिया ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से बीए (ऑनर्स) और 1989 में चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से LLB की पढ़ाई की।

पिता पटना और पंजाब-हरियाणा के चीफ जस्टिस रहे

जस्टिस संधावालिया कानूनी परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता 1978 से 1983 तक पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और 1983 से 1987 तक पटना हाईकोर्ट में भी चीफ जस्टिस रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *