शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक लड़की की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। सुनीता चौहान नाम की इस लड़की ने दो भाइयों से शादी कर ली है। लड़की सुनीता चौहान कुन्हाट गांव की रहने वाली है। जिसने शिलाई के रहने वाले दो भाइयों प्रदीप और कपिल नेगी से शादी की है।
शादी को लेकर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक और हिमाचल सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बहुपति से जुड़ी ये एक पुरानी परंपरा है। इस परंपरा का नाम जोड़ीदार प्रथा है। शिलाई का शायद हो कोई घर हो कहां ऐसी शादी न हुई हो। यहां जोड़ीदारी प्रथा के अनुसार, दो सगे या इससे अधिक भाई एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेते रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये परंपरा इस लिए भी प्रचलित है ताकि संपति का बंटवारा न हो सके। वैसे तो बारात के साथ एक ही भाई दुल्हन लेने उसके घर जाता है, लेकिन यहां दोनों भाई बारात में गए। हालांकि अब ये परंपरा अब धीरे धीरे लुप्त हो रही है, लेकिन इन दोनों भाइयों ने इस परंपरा को जीवित रखने का कार्य किया है।
वहीं उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल में आपदा से भारी नुक़सान हुआ है। सराज क्षेत्र में सबसे जायदा नुकसान हुआ है। सरकार वहां युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य चला रही है। केंद्र से न के बराबर मदद मिल रही है। केंद्र सरकार आपदा की भरपाई के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करें। विपक्ष के नेता आपदा में राजनीति न करे।
