शिमला में धूमधाम से मनाया गया 555 वाँ प्रकाश पर्व, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने गुरुद्वारे में टेका माथा

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: आज श्री गुरु नानक देव जी का 555 वाँ प्रकाश पर्व पूरे हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है। गुरु पर्व पर माथा टेकने के लिए सुबह से ही गुरुद्वारों में संगत उमड़ पड़ी। शिमला में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में सुबह 4:45 बजे गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। इसके साथ ही नितनेम पाठ, सुखमनी साहिब, अखंड पाठ, सहज पाठ साहिब किया गया। लुधियाना से आए रागी बलजीत सिंह ने कीर्तन संगत को निहाल किया। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने शिमला में गुरुद्वारे में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने प्रदेशवासियों को गुरुनानक देव जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवभूमि में सभी सम्प्रदाय को सम्मान दिया जाता हैं। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर उनके बताए मार्ग पर चलने की कोशिश की जानी चाहिए। गुरुनानक देव सभी को एक निगाह से देखते थे। उन्होंने कहा कि सभी धर्म सच्चे मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *