मान के काफिले का घेराव करने पर पांच को सजा, 2019 के लोस चुनाव में प्रचार के दौरान किया था घेराव

Spread the love

पंजाब दस्तक: 2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन सांसद भगवंत मान के काफिले का घेराव करने पर पांच लोगों को दो धाराओं के तहत एक-एक साल और तीन-तीन महीने की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी अदा करने के आदेश दिए हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जब भगवंत मान प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के विधानसभा हलका महिलकलां में पहुंचे थे। वहां गगन सरां कुरड, निर्मल सिंह छीनीवालकलां, प्रगट सिंह महिल खुर्द, कर्मो सिंह पोलो हरदासपूरा व अमनदीप सिंह टल्लेवाल ने सांसद मान के साथ बात करनी चाही तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें नजदीक नहीं जाने दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *