महिला विरोधी लोग कर रहे हैं महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू करने की मांग, राहुल गांधी की सोच से नहीं संविधान से चलेगा देश

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नारी वंदन बिल को लेकर विपक्ष पर जुबानी हमला बोला है। अनुराग ने शिमला में कहा है कि मोदी सरकार ने इस बिल को दोनो सदनो में पास कर दिया है। देश महिला और सविधान विरोधी कांग्रेस के अनुसार नही बल्कि सविधान के अनुसार चलेगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में कहा कि नारीशक्ति वंदन बिल को मोदी सरकार लेकर आई और पास भी करवाया। दिखावे के लिए कांग्रेस भी लेकर आई लेकिन पास नही कर पाई। विपक्ष के द्वारा इस बिल को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर अनुराग ने कहा कि संविधान के अनुसार ही 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। 2024 के चुनावो के बाद डिलीमिटेशन कमीशन बैठेगा। इसे लागू करने के लिए संविधान में संस्थाएं हैं। देश राहुल गांधी की सोच से नहीं चलेगा। देश गांधी परिवार की पर्ची से नहीं बल्कि बाबा साहब अम्बेडकर के सविधान से चलेगा। कांग्रेस ने बाबा साहब को अपमानित कर बाहर निकाला और पंडित नेहरू ने उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। कांग्रेस आज संविधान का अपमान कर रही है। इस कानून को जल्द लागू करने की मांग अब वही लोग कर रहे हैं जो बिल का विरोध कर रहे थे। कांग्रेस के गठबंधन ने ही पहले इस बिल का विरोध किया था। यह लोग फिर इस बिल में अड़ंगा अड़ाना चाहते हैं। हम सच्चे मन से बिल को लाए है और पक्के इरादे से इसे लागू करेंगे। किस सीट को रिजर्व करना है यह सरकार तय नही करेगी। जनगणना के बाद डेलिमिटेशन कमीशन का यह काम है। महिला विरोधी विपक्ष नही चाह रहा कि यह बिल लागू न हो।

वन्ही चीन ने 19वें एशियाई खेलों के लिए अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू एथलीटों को वीजा न देने पर अनुराग ने कहा कि ओलंपिक चार्टर के अनुसार वीजा मिलना चाहिए था, जो भेदभाव किया गया मंजूर नहीं है, अरुणाचल प्रदेश हिमाचल का अभिन्न अंग है। भारत न झुका है न झुकेगा। भारत ने जी 20 को सफल बनाया है। अफ्रीकन यूनियन को जी 20 में शामिल करना बहुत बड़ा संदेश हैं।

हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रदेश सरकार के विधानसभा में पास किए गए प्रस्ताव पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने प्रदेश की हरसंभव सहायता कि है। एनडीआरएफ की टीम भेजी। 862 करोड़ की सहायता दी गई। मनरेगा का पैसा और 2700 करोड़ सड़को के निर्माण के लिए दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जवाब दे कि आपदा में अपना कितना पैसा खर्च किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *