शिमला, सुरेन्द्र राणा:आज पेंशनर्स वेलफेयर संघ शिमला शहरी इकाई के चुनाव कालीबाड़ी हॉल शिमला में सम्पन्न हुए। चुनाव में लगभग 400 सदस्यों ने भाग लिया।
नई कार्यकारिणी में मदन शर्मा को प्रधान, जीवन ठाकुर वरिष्ठ उप प्रधान, दीप राम शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान, मीरा ठाकुर उप प्रधान, सुभाष वर्मा महासचिव, बालक राम चौहान संयुक्त महासचिव और पूर्ण चंद शर्मा कोषाध्यक्ष के पदों पर नियुक्त हुए हैं।
नवनियुक्त प्रधान मदन शर्मा ने बताया कि पेंशनरों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा रिवाइज्ड पेंशन एवं महंगाई भत्ते के एरियर एवं देय महंगाई भत्ते को एक मुफ्त दिए जाने की मांग की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से 1/1/ 2016 से 31/1/ 2022 में सेवानिवृत्ति हुए हैं उन पेंशनरों के वित्तीय लाभ प्राथमिकता के आधार पर रिलीज करने की मांग की जाएगी।
