मंडी आपदा प्रभावितों के लिए भाजपा कार्यालय ने भेजी राहत सामग्री, पूरे प्रदेश से पांच हजार किटें भेजने का लक्ष्य

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है।

इस प्राकृतिक आपदा ने कई लोगों की जान ली और सैंकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं। ऐसे संकट के समय में भाजपा राहत पहुंचाने के लिए आगे आई है। रविवार सुबह शिमला स्थित भाजपा कार्यालय से मंडी के बगशयाड क्षेत्र के लिए राहत सामग्री से भरी गाड़ी रवाना की गई। भाजपा के महामंत्री सिद्धार्थन ने हरी झंडी दिखाकर इस राहत वाहन को रवाना किया।

पूर्व शिमला विधानसभा प्रत्याशी और भाजपा नेता संजय सूद ने जानकारी दी कि इस दुखद समय में भाजपा आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मंडी में अब तक 44 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।रविवार को भाजपा की ओर से 200 राहत किटों के साथ एक वाहन बगशयाड भेजा गया।

संजय सूद ने बताया कि भाजपा का लक्ष्य पूरे प्रदेश से करीब पांच हजार राहत किटें भेजने का है, जिन्हें बगशयाड, थुनाग, जनझेली और करसोंग जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा कार्यकर्ता अब तक करीब दो हजार किटें 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा चुके हैं, और आगे भी ज़रूरत के अनुसार सामग्री पहुंचाई जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *