भाजपा को बड़ा झटका, 6 पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

Spread the love

हमीरपुर, काजल: लोकसभा चुनावों से पहले हमीरपुर जिला में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में शुक्रवार शाम भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नादौन मंडल के छह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताई है।

मुख्यमंत्री ने शिमला में जलाड़ी के प्रधान जगमोहन (मणी), विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, बेहरड़ के उपप्रधान व पूर्व भाजपा विधायक विजय अग्निहोत्री के पीए रह चुके रफीक पोसवाल, भाजपा के एक्स सर्विसमेन सेल के झरेड़ी बूथ के संयोजक अजय ठाकुर, भाजपा के टिल्लू बूथ के अध्यक्ष आशीष परमार व भाजपा के अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष रशूल मोहम्मद को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवा साथियों को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वह समर्पित होकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करें। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *