भगवंत मान ने मोदी से मांगे हर साल 50000 करोड़

Spread the love

चंडीगढ़(सुरेन्द्र राणा); पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भगवंत मान ने पीएम मोदी को पंजाब की वित्तीय हालत से रूबरू कराया।

उन्होंने बताया कि पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। ऐसे में भगवंत मान ने पंजाब के लिए केंद्र से अगले दो साल के लिए 50-50 हजार करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज मांगा है।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमें राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्र के समर्थन की जरूरत है। पंजाब की आर्थिक स्थिति बदहाल है। हमने राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए 2 साल के लिए 50-50 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है।’

पंजाब में बड़ी जीत हासिल करके आम आदमी पार्टी ने सरकार बना ली है लेकिन उसके पास चुनौती कम नहीं है। भगवंत मान एक ऐसे राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं जिसके ऊपर पौने तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। पंजाब के वित्त मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि राज्य पर 2.73 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। 5 साल पहले 2017 में जब कांग्रेस यहां सत्ता में आई थी तब पंजाब पर 1.82 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था। वहीं 2012 में 83 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *