पंजाब में गैंगस्टर राज, जनता को गुमराह कर रही सरकार’, कांग्रेस और AAP पर बरसे सुखबीर बादल

Spread the love

श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर में माघी मेले पर शिरोमणि अकाली दल की सियासी कांन्फ्रेंस आयोजित की गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने संबोधित करते हुए अकाली दल को मजबूत करने पर जोर दिया।

वहीं शिअद चीफ सुखबीर बादल ने भी कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिली हुई है। लोकसभा चुनाव में मेरी पंजाब के लोगों से अपील है कि इनकी जमानत जब्त करवा दीजिए। यह दोनों पार्टियां पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं

जिन लोगों को गांव में कोई नहीं बुलाता वह आम आदमी पार्टी के हैं नेता

सुखबीर बादल ने एक बार फिर कहा कि जिन लोगों को गांव में कोई नहीं बुलाता वह आम आदमी पार्टी के नेता है। सुखबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब और पंजाबियों का नुकसान कर रहे हैं। खराब और बेकार थर्मल प्लांट खरीद कर पंजाब के खजाने का नुकसान किया गया है।

पंजाब के व्‍यापारी उत्तर प्रदेश में लगा रहे इंडस्ट्री

व्यापारी पंजाब छोड़कर उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री लगा रहे हैं। क्योंकि पंजाब का माहौल बहुत ज्यादा खराब हो चुका है। यहां दिनदहाड़े गोलियां चल रही है लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। पंजाब में गैंगस्टर राज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *