कोई मां का लाल होली लॉज को नहीं कर सकता डिस्लोज,मां भीमाकाली, प्रभु श्री राम और जनता होली लॉज के साथ: विक्रमादित्य सिंह

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा:हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि होली लॉज पर मां भीमा काली और प्रभु राम का आशीर्वाद है। होली लॉज को कोई मां का लाल डीसलॉज नहीं कर सकता। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर काफी वरिष्ठ नेता हैं ऐसे में उनको भी ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार और जनता के बीच के संगठन ब्रिज का काम कर रहा है। संगठन जनता के मुद्दों को सरकार के सामने रखता है। संगठन और सरकार में पूरा तालमेल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *