हिमाचल सरकार की कैबिनेट मीटिंग आजः डॉक्टरों-नर्सों के खाली पद भरने को मिल सकती मंजूरी, सीएम की बजट अनाउसमेंट आपदा पर चर्चा होगी

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कैबिनेट मीटिंग लेंगे। प्रदेश सचिवालय में सुबह 11 बजे होने वाली मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।

कैबिनेट में मुख्यमंत्री सुक्खू की 2025-26 के बजट की घोषणाओं को भी चर्चा के लिए लाया जा सकता है। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद राहत एवं बचाव कार्य को लेकर भी आज भी मीटिंग में चर्चा होगी।कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त 228 स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है।हालांकि, शिक्षा बोर्ड धर्मशाला इसका विरोध कर रहा है। ऐसे में कैबिनेट में चर्चा के बाद सरकार पर इस पर आज फैसला कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *