हिमाचल में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा : बिहारी लाल

Spread the love

शिमला, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में 10 से15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी वीर योद्धाओं का स्मरण किया जाएगा, 10 अगस्त को भाजपा संगठनात्मक 171 मंडलों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी।
12 और 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शहीदी स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, यह दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उस समय करोड़ों हिंदू भाई बहनों के ऊपर किस प्रकार से अत्याचार और हिन्दू परिवारों का नरसंहार किया गया था उसका स्मरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 300 से 350 कार्यकर्ता भाग लेंगे और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम वक्त भी प्रदेश संगठन द्वारा भेजे जाएंगे।
15 अगस्त, 2025 हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी पार्टी कार्यालयों (प्रदेश, जिला एवं मण्डल) व सार्वजनिक स्थानों पर सामुहिक रूप से तिरंगा फहराया जाएगा, प्रत्येक बूथ पर अधिकतम घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दिन वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *