हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी व राकेश कैंथला ने ली न्यायधीश के रूप में शपथ।

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं।वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी और जिला और सत्र न्यायाधीश राकेश कैंथला ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली है।राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ल ने तीनों नए पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमाचल उच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस को मिलाकर अब जजों की संख्या 12 हो गई है।शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और कई व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश हाई कोर्ट को तीन नए जज मिलने से लंबित मामलों के निपटारे में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *