सीएम भगवंत मान का ऐलान, हरियाणा में अकेले लड़ेगी आप

Spread the love

पंजाब, सुरेंद्र राणा: हरियाणा में लोकसभा चुनाव साथ में लडऩे वाली आप और कांग्रेस की राह अलग हो गई है। आप ने विधानसभा चुनाव अकेले लडऩे का ऐलान किया है। बता दें कि अक्तूूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। आप किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अपने दम पर चुनाव लडऩे जा रही है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक नेशनल पार्टी बन चुकी है। जब से हमने गुजरात में 14 फीसदी वोट हासिल किए हैं, तब से आधिकारिक रूप से चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी बना दिया है।

उन्होंने कहा कि आप सिर्फ दस सालों में राष्ट्रीय पार्टी बनी है। दो राज्यों में हमारी सरकार है और पांच विधायक गुजरात और दो विधायक गोवा में हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डा. संदीप पाठक, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे।

सीएम ने कहा कि क्योंकि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब से टच करता है और आधा दिल्ली से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *