शिमला(सुरेन्द्र राणा), हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन की बैठक प्रधान भूपिन्द्र सिंह (बॉबी) की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी सदस्यों ने मुख्यमन्त्री, समस्त मन्त्रीमण्डल के सदस्यों, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (कार्मिक एवं वित्त), सचिव (सचिवालय/सामान्य प्रशासन) का अनुबन्ध कर्मचारियों के कार्यकाल को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्षे तथा दैनिक वेतन भोगियों का कार्यकाल 5 वर्ष से 4 वर्ष किए जाने के लिए धन्यवाद किया।
इसके फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश सचिवालय में अनुबन्ध आधार पर कार्यरत 174 लिपिकों, 03 विधि अधिकारियों व 81 चतुर्थ श्रेणी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सचिवालय प्रशासन द्वारा नियमित कर दिया है ।
जिससे कि समस्त कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी के वरिष्ठ उप-प्रधान चानण मेहता, महासचिव महेश कुमार, उप प्रधान राजेन्द्र सिंह (मियों), संयुक्त सचिव , महेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष. संजय कुमार एवं कार्यकारिणी के कार्यकारी सदस्य रमेश चन्द, दीपिका ठाकुर, अमर सिंह, विनोद कुमार, मनोज शर्मा, विजय कुमार, नवनीत कुमार, कुलदीप सिंह, रक्षित कुमार भी उपस्थित रहे।
