शिमला, सुरेंद्र राणा:माचल प्रदेश सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभालते ही कर्मचारियों की सेवा का शंखनाद कर दिया है। नवनियुक्त प्रधान संदीप कुमार और महासचिव नरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कर्मचारियों को विश्वास दिलाया है कि पूरी कार्यकारिणी उनके हितों के लिए तन-मन से समर्पित रहेगी।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूची:प्रधान: संदीप कुमार | महासचिव: नरेंद्र कुमारवरिष्ठ उपाध्यक्ष: संजय भारद्वाज | उपाध्यक्ष: संजय भंडारीविशेष सचिव: नारायण सिंह | संयुक्त सचिव: जसविंदर सिंहऑडिटर: शिवानी | कैशियर: अंजना | प्रेस सचिव: विशालइसके अतिरिक्त, कार्यकारिणी में 6 कार्यकारी सदस्य भी चुने गए हैं।कर्मचारी हित में विशेष संकल्प:नई कार्यकारिणी ने स्पष्ट किया है कि सचिवालय के हर एक कर्मचारी का कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के साथ-साथ उनके हक की हर लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा। संघ ने संकल्प लिया है कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।सचिवालय आरएंडपी (R&P) नियमों पर विशेष मांग:संघ ने 20% एलडीआर (LDR) कोटे को लेकर सरकार के समक्ष एक प्रमुख तर्क रखने का निर्णय लिया है। प्रधान संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि सचिवालय में क्लर्क पद के लिए ग्रेजुएशन (स्नातक) अनिवार्य है, जबकि पूरे स्टेट में यह 10+2 है। इसलिए, संघ मांग करेगा कि यह कोटा केवल सचिवालय के ही स्नातक योग्यता रखने वाले चतुर्थ श्रेणी भाइयों के माध्यम से भरा जाए।”1 महीने में बनेगा डिमांड चार्ट; वरिष्ठों का लेंगे मार्गदर्शन”नवनिर्वाचित प्रधान संदीप कुमार ने कहा कि वे स्वयं जाकर अपने सीनियर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, सीनियर जमादार और दफ्तरी भाइयों से चर्चा करेंगे। उनके अनुभवों को शामिल कर 1 महीने के भीतर एक विस्तृत डिमांड चार्ट बनाया जाएगा, जिसमें प्रमोशन, वर्दी और सभी वर्गों की मांगें शामिल होंगी।मुख्यमंत्री जी पर अटूट भरोसा:पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी को ‘दयालु और कर्मचारी हितैषी’ बताया और विश्वास जताया कि सरकार के साथ सद्भावना बनाकर 10% पदोन्नति कोटा व अन्य लंबित मांगें जल्द पूरी करवाई जाएंगी।एकता का संदेश:चुनाव खत्म होने के बाद अब सभी भाई एक हैं। जिन्होंने वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया, उन सभी के काम पूरी निष्ठा और समानता के साथ किए जाएंगे।
