शिमला में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: शिमला में शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। शिमला के रुल्दुभट्टा में विश्वकर्मा मंदिर में औजार और मशीनरी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर में हवन और भंडारे का भी आयोजन किया गया।

रुल्दुभट्टा विश्वकर्मा सभा के प्रधान बनारसी सिंह ने बताया कि दीपावली के दूसरे दिन विश्वकर्मा दिवस मनाया जाता है। दिवाली की पहली रात को इन औजारों की साफ-सफाई की जाती है। दूसरे दिन इनकी पूजा की जाती है।

उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के दिन घर, दुकान या फैक्ट्रियों में लोहे, वाहन और मशीनों की पूजा की जाती है। हर वर्ष इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *