शिमला के निगम विहार में सेब से लदा ट्रक हादसे का शिकार, चालक-परिचालक घायल

Spread the love

शिमला, सुरेन्द्र राणा: रविवार सुबह तड़के करीब पांच बजे निगम विहार क्षेत्र में सेब से लदा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर का यह ट्रक शिमला से बोरियों में सेब भरकर ले जा रहा था। निगम विहार के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि सड़क पेड़ों ने ट्रक को और नीचे गिरने से रोक दिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *