शिमला-कालका की तीन ट्रेनों की समय सारिणी बदली, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: कालका-शिमला रेलमार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए तीन ट्रेंनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। 52457 कालका शिमला एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को सुबह 03:45 बजे कालका से चलाया गया। यह ट्रेन सुबह 08:55 बजे शिमला पहुंची। इससे पहले इस ट्रेन को 03:30 बजे चलाया जा रहा था।

इसके अलावा डाउन में 52458 ट्रेन को शिमला से दोपहर 02:15 की जगह 10:55 बजे चलाया गया। इस ट्रेन के बदलाव से कालका से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह ट्रेन शाम 04:35 बजे कालका पहुंची।

कालका से शाम 05:45 बजे चलने वाली कालका शताब्दी ट्रेन में यात्री सफर कर सकेंगे। शिरडी जाने वाले यात्रियों को भी इससे सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रेलवे की ओर से शिमला से डाउन 04505 ट्रेन को दोपहर 02:15 बजे चलाया गया। यह ट्रेन शाम 06:10 बजे कालका पहुंची।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *