विपक्ष की गैर हाजिरी में पारित हुआ 13141.07 करोड़ का अनुपूरक बजट

Spread the love

शिमला, सुरेंद्र राणा: संस्थानों को डिनोटिफाई करने पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विपक्ष की गैर हाजिरी में 13141.07 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में विधेयक पारित करने का प्रस्ताव रखा।

राज्य का चालू वित्तीय वर्ष का बजट 13141.07 करोड़ बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 4 मार्च 2022 को 51365 करोड़ का बजट पेश किया था। इसके बाद में 54592 करोड़ रुपये का बजट पारित हुआ था। इसके बाद भी सरकार को अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पड़ी है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन भोजनकाल के बाद वर्ष 2022-23 के लिए 13141.07 करोड़ की अनुपूरक अनुदान मांगों की प्रथम और अंतिम किस्त प्रस्तुत की थी। बुधवार को उन्होंने इससे संबंधित विनियोग विधेयक सदन के पटल पर रखा।

उसके बाद इसे सदन में पारित कर दिया गया। राज्य स्कीमों को 11707.68 करोड़ और 1433.39 करोड़ केंद्रीय स्कीमों के लिए इसमें प्रस्तावित हैं। वेज एंड मीन्ज और ओवर ड्राफ्ट के लिए 6004 करोड़, 1260.65 करोड़ पेंशन सेवानिवृत्ति लाभ और 551.48 करोड़ बिजली सब्सिडी के लिए हैं। अस्पतालों, चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 444.03 करोड़ और हिमकेयर योजना को 345.08 करोड़ रखे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *