विनय कुमार बने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

Spread the love

धर्मशाला, सुरेंद्र राणा; सिरमौर जिले के श्रीरेणुकाजी से विधायक विनय कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सदन में सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया। इस संबंध में सदन में तीन प्रस्ताव रखे गए।

पहला प्रस्ताव सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रखा, जिसका मुकेश अग्निहोत्री ने अनुमोदन किया। दूसरा मंत्री चंद्र कुमार ने रखा, मंत्री शांडिल ने इसका अनुमोदन किया। तीसरा जयराम ठाकुर ने रखा, इसका हंसराज ने अनुमोदन किया। सुक्खू और जयराम, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन विनय कुमार को डिप्टी स्पीकर के आसन तक ले गए। उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सदन का धन्यवाद किया। वहीं, सदन की कार्यवाही को 6:30 बजे तक बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *